{"_id":"61955136a640ae79416a9822","slug":"action-will-be-taken-against-50-encroachers-of-the-highway-bhadohi-news-vns623156760","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे के 50 अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे के 50 अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के राजातालाब-हंडिया खण्ड पर बुधवार को अनुरक्षण अनुभाग ने 50 अतिक्रमणकारियों की लिस्ट तैयार की। इससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने कहा कि लिस्ट को राजमार्ग प्राधिकरण तक भेजा जाएगा। जहां से नोटिस जारी होने से लेकर जुर्माना तक की कार्रवाई संभव होगी।
लोगों ने बताया कि 80 किलोमीटर वाले इस खण्ड पर राजमार्ग का 30 किलोमीटर का हिस्सा पूर्वी छोर बाबूसराय तो पश्चिमी छोर ऊंज को जोड़ता है। गत वर्ष तक लगभग दो हजार करोड़ रुपये खर्च कर प्राधिकरण ने मुख्य लेन के दोनों छोर पर सर्विसलेन, नाला, डिवाइडर, अंडरपास, ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 90 फीसदी पूर्ण करते हुए आवागमन शुरू करा दिया गया है। मुख्य लेन पर अन्य दिनों की अपेक्षा अब वाहनों की गति बढ़ने पर पैदल, साइकिल, बाइक सवार सर्विसलेन की मदद लेते हैं। 10 वर्ष पूर्व तक नगरीय क्षेत्रों में व्यापारिक प्रतिष्ठान चलाने वालों को ओवरब्रिज, अंडरपास से नुकसान पहुंचने की भरपाई दुकानदार हासिल करने में यातायात नियमों को ताक पर रख चुके हैं। बाबूसराय, महाराजगंज, औराई, कटका, माधोसिंह, नटवां, लालानगर, गिराई, कौलापुर, छतमी, जंगीगंज, दौरि याही, ऊंज, नवधन, वहिदानगर, घोसिया जैसे प्रमुख स्थान पर बने सर्विसलेन और नाला पर अतिक्रमण तरह-तरह तरीके से करने में कमी नहीं छोड़ा है। पूर्व के दिनों में हो चुकी सड़क दुर्घटनाओं के समय अतिक्रमण का मामला सुर्खियों में आने पर मेंटनेस अनुभाग के विशाल तिवारी पूरी टीम के साथ निरीक्षण करने निकले। अल्टीमेटम मिलते ही लगभग सात-आठ बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदार गिट्टी, बालू को ट्रैक्टर पर भी लदवाकर अन्यत्र हटाने-बढ़ाने में पूरी ताकत झोंकते रहे। परियोजना निदेशक एनएचएआई एके राय ने कहा कि सूची मिलने पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।