{"_id":"61014f398ebc3e09300c6c44","slug":"action-should-be-taken-on-laggy-officers-in-revenue-recovery-divisional-commissioner-bhadohi-news-vns602865227","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में फिसड्डी अफसरों पर करे कार्रवाई: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में फिसड्डी अफसरों पर करे कार्रवाई: मंडलायुक्त
विज्ञापन
जिले के नोडल अफसर एवं मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान बैठक में अधूरे कार्यों को तय समय में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। राजस्व वसूली में फिसड्डी विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए डीएम आर्यका अखौरी से कहा। उसके बाद वन विभाग कार्यालय का निरीक्षण कर पौधरोपण किया।
सुबह करीब 11 बजे पहुंचे मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान विभाग वार एक-एक योजनाओं की प्रगति को देखा। इस दौरान कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं को समय सीमा में पारदर्शी एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के लिए कहा और साथ में हिदायत दी कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जनशिकायतों, जमीन से संबंधित विवाद, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छता मिशन, पीएचसी में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन आदि की समीक्षा की। पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि रात में पेट्रोलिंग कर भूमाफियाओं, गोवंश तस्करी, अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अवैध कब्जे को हटाने, जर्जर और लटकते तारों को एक सप्ताह में बदलने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने डीएफओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका, सर्विस बुक , जीपीएफ पासबुक कार्यालय की साफ-सफाई आदि को देखा। उसके बाद डीएम आर्यका अखौरी संग गेस्ट हाउस में आत्मनिर्भर भारत योजना में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 250 लाभार्थियों को टूल किट वितरित किया।