फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action on Mafia in UP Ex mla Vijay Mishra ganga Rs 1 crore seized bank account of son and daughter in law seized

Vijay Mishra News: पूर्व विधायक के गिरोह की 1.28 करोड़ की धनराशि जब्त, बेटे-बहू संग एक करीबी का बैंक खाता सीज

Thu, 26 May 2022 05:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 26 May 2022 05:51 PM IST
सार

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भदोही पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व विधायक विजय मिश्र गिरोह की विभिन्न बैंकों में जमा 1.28 करोड़ की धनराशि जब्त कर ली गई। 

विज्ञापन
Action on Mafia in UP Ex mla Vijay Mishra ganga Rs 1 crore seized bank account of son and daughter in law seized
पेशी के दौरान विजय मिश्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। गुरुवार को भदोही पुलिस ने विभिन्न बैंको में रखी एक करोड़ 28 लाख 88 हजार रुपये की धनराशि को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार यह संपत्ति आपराधिक कृत्यों की बदौलत अर्जित की गई थी। इसमें पूर्व विधायक के बेटे, बहू और करीबी के खाते शामिल हैं।  

विज्ञापन


पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में डी-12 गैंग लीडर विजय मिश्र निवासी खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज हाल पता कौलापुर के कुनबे की संपत्ति जब्त की गई। भौतिक, आर्थिक एवं अनुचित लाभ के लिए आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन को विभिन्न बैंको में सीज किया गया।
विज्ञापन


 गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
इसमें लालीरा बिल्डिकॉन प्राइवेट लिमिटेड में 17 लाख 87 हजार 932 रुपये, बेटे विष्णु मिश्र, बहू रूपा मिश्र के नाम से एचडीएफसी बैंक खाते में नव निर्माण इंफ्रा हाईट्स एंड मूवर्स प्राइवेट लिमिटेड में 30 लाख और गैंग के सदस्य गिरधारी प्रसाद पाठक निवासी महेरा थाना लालापुर जनपद प्रयागराज के बैंक खाते में 81 लाख सहित कुल एक करोड़ 28 लाख को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व विधायक के भतीजे ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र सहित अन्य करीबियों की तीन करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है। बता दें कि पूर्व विधायक विजय मिश्र पर वाराणसी की एक गायिका से दुष्कर्म, धमकी देने, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामले दर्ज हैं। अगस्त 2020 से ही वह आगरा के सेंट्रल जेल में निरुद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed