फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action on BEO on irregularities in teacher's investigation, ban on 1 increment

Bhadohi News: शिक्षिका की जांच में गड़बड़ी पर बीईओ पर कार्रवाई, 1 इंक्रीमेंट पर रोक

Fri, 21 Jun 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Action on BEO on irregularities in teacher's investigation, ban on 1 increment
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धनापुर की सहायक अध्यापिका विद्या मिश्रा की जांच में लापरवाही बरतने पर अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी भदोही चंद्रशेखर आजाद को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए एक वेतन वृद्धि रोक दिया। सहायक अध्यापिका को विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

चौरी के कंधिया निवासी योगेश कुमार मिश्रा ने महानिदेशक बेसिक शिक्षा कंचन वर्मा को आईजीआरएस से प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि उनकी पत्नी विद्या मिश्रा को बेवजह निलंबित किया गया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी भदोही की ओर से जांच में गड़बड़ी की गई। महानिदेशक ने उक्त प्रकरण की जांच के लिए अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी को नामित किया। उन्होंने एडी बेसिक डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी से मामले की जांच कराई। जिसमें बीईओ की जांच में कई कमियां पाई गई। अपर निदेशक ने बीईओ के स्पष्टीकरण और जांच आख्या का अवलोकन किया। इसमें पाया गया कि बीईओ भदोही की ओर से शासकीय कार्यों में शिथिलता बरती गई। इसे लेकर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर एक वेतन वृद्धि रोक दी गई। अपर निदेशक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को सहायक अध्यापिका को कार्यभार ग्रहण कराने का निर्देश दिया। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि एडी बेसिक की तरफ से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed