फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action for district banishment of former block pramukh of Bhadohi postponed

Bhadohi News: भदोही के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के जिला बदर की कार्रवाई स्थगित

Wed, 04 Jun 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Action for district banishment of former block pramukh of Bhadohi postponed
ज्ञानपुर। भदोही के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय दुबे उर्फ फजीहत के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई को विंध्याचल मंडल आयुक्त न्यायालय ने रोक लगा दिया है। उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा दाखिल की गई याचिका को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 26 जून का समय दिया है। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा बीते 23 मई को पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय दुबे उर्फ फजीहत के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई। कोर्ट ने गुंडा एक्ट के तहत यह कार्रवाई की। इनके खिलाफ पुलिस ने एक साल पहले गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ हुई जिला बदर की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। जिसके बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आयुक्त विंध्याचल मंडल की अदालत में याचिका दाखिल की। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ हुई कार्रवाई समाप्त हो चुकी है। याचिका पर सुनवाई करते हुए आयुक्त विंध्याचल मंडल की न्यायालय ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ हुए जिला बदर के आदेश को स्थगित कर दिया। वहीं सुनवाई के लिए 26 जून की तारीख नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed