फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action file missing in health department

स्वास्थ्य विभाग में कार्रवाई की फाइल गायब

Tue, 28 Sep 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Action file missing in health department
पंचायत राज विभाग में भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइल गायब होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि स्वास्थ्य विभाग में फाइल गुम होने का मामला सामने आ गया है। दो साल पूर्व औराई सीएचसी के बीपीएम के खिलाफ कार्रवाई की फाइल नहीं मिल रही है। इस मामले में सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने तीन दिन में फाइल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार को लेकर काफी सख्त हैं, लेकिन जिले के सरकारी महकमों में मिलीभगत के कारण भ्रष्टाचार अंकुश नहीं लग पा रहा है। दरअसल, अधिवक्ता आदर्श त्रिपाठी ने 12 अगस्त को जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत दो साल पूर्व औराई सीएचसी के बीपीएम राजेश यादव के खिलाफ जांच और कार्रवाई से जुड़ी सूचना मांगी थी। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं में धांधली आदि का जिक्र भी किया। चिकित्सा अधीक्षक की ओर से जवाब दिया गया कि ऐसी सूचना नहीं है। विभाग में ऐसी कोई फाइल नहीं है। सूत्रों का कहना है कि विभागीय तालमेल से इस मामले से जुड़ी फाइल ही गायब करा दी गई। नए सीएमओ डॉ. संतोष चक ने प्रकरण को संज्ञान में लिया। उन्होंने बीपीएम से जुड़ी फाइलों को तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि तय समय में फाइल न मिलने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed