फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accused of kidnapping a young woman, FIR filed against three

Bhadohi News: युवती को अगवा करने का आरोप, तीन पर प्राथमिकी

Sat, 18 Apr 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping a young woman, FIR filed against three
ज्ञानपुर (भदोही)। एक युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ औराई पुलिस ने युवती को अगवा करने सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। उधर, युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि युवक ने बेटी से शादी कर ली और उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत खमरिया निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह परिवार के साथ कोलकाता में रहते हैं। घर पर भी आना-जाना रहता है। उनकी 23 साल की बेटी स्नातक की छात्रा है। 25 फरवरी को वह काॅलेज गई और घर वापस नहीं आई। मामले से 28 फरवरी को बेलिया घाट थाना, सीआईटी, कोलकाता को भी अवगत कराया गया। बताया कि मोहल्ला निवासी एक युवक अपनी पत्नी की हत्या कर चुका है। वह युवक बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले गया और दूसरी शादी कर ली। इतना ही नहीं, उसने डरा धमका कर बेटी का धर्म परिवर्तन भी करा दिया। औराई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक, उसके पिता और माता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि युवती के गुम होने का मामला कोलकाता में दर्ज है। युवक-युवती ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले को कोलकाता पुलिस को फारवर्ड किया जाएगा। फिलहाल विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed