फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accused booked under the Gangster Act for diesel theft arrested from Ghaziabad.

Bhadohi News: डीजल चोरी में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गाजियाबाद से पकड़ा गया

Mon, 21 Sep 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Accused booked under the Gangster Act for diesel theft arrested from Ghaziabad.
गोपीगंज। कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के शातिर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को शनिवार की रात में गाजियाबाद से पकड़ लिया। उसके खिलाफ पूर्व में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाला एक अंतरजनपदीय गिरोह है। गिरोह के सदस्य हाईवे पर सुनसान स्थानों पर खड़ी गाड़ियों के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर डीजल चोरी करने का अपराध करता था। उन्होंने बताया कि इस मामले में नूर नवी निवासी रसूलपुर सिकरोड़ा गाजियाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों में सुधीर दूबे, प्रेमचंद्र साहू, साहिल यादव उर्फ रजनीश यादव और कल्लू पासी सभी निवासी सिकंदरपुर बजहा थाना कोखराज कौशांबी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed