{"_id":"67782d5a687ab68b7e0c2418","slug":"accountants-demonstrated-accused-of-harassment-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-120856-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लेखपालों ने किया प्रदर्शन, उत्पीड़न का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लेखपालों ने किया प्रदर्शन, उत्पीड़न का लगाया आरोप
विज्ञापन
जिले के तीनों तहसीलों के लेखपालों ने शुक्रवार को उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि फर्जी शिकायतों के आधार पर कार्रवाई के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। मांग की कि इस तरह की शिकायतों पर रोक लगाई जाए। लेखपालों ने जिलाधिकारी विशाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
लेखपालों ने कहा कि गाजीपुर जिले के कासिमाबाद तहसील के पिपनार गांव में पैमाइश करने गए लेखपाल के जेब में एक व्यक्ति की ओर से साजिश के तहत पीछे से जेब में पैसा डाल दिया गया। इसी के आधार पर एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। इसी तरह अन्य फर्जी शिकायतों के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।
सेवराई तहसील में लेखपाल जनक यादव पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की एक माह बाद भी गिरफ्तारी न होने की घटना पर भी असंतोष जताया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष कामेश्वरनाथ मिश्र, रामकुमार, बिंदु सरोज, अनुराग चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, आनंद यादव, बृजेश यादव, आरपी पांडेय, रामराज व अन्य थे।