{"_id":"67782cbf6cd3b7e9670ad0d2","slug":"accountant-associate-of-former-mla-involved-in-conspiracy-arrested-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-120845-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: साजिश में शामिल पूर्व विधायक का सहयोगी लेखपाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: साजिश में शामिल पूर्व विधायक का सहयोगी लेखपाल गिरफ्तार
विज्ञापन
गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी और औराई के पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी के बाद अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुट गई है। गैंग के सदस्य आरोपी लेखपाल चंद्रभान गुप्ता को भी पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में गिरफ्तार कर लिया।
अमवामाफी निवासी आशीष पांडेय ने तहरीर दी थी कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाते हुए बेईमानी से 10 हिस्सेदारों के नाम की भूमि को दो लोगों में वरासत करा कर रजिस्ट्री करा ली गई है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय, उसकी पत्नी कुसम, लेखपाल चंद्रभान गुप्ता और मेहंदी उल हसन के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक जनवरी को पुलिस ने गैंगलीडर नंदलाल पांडेय समेत अन्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार की रात में आरोपी लेखपाल चंद्रभान गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
जालसाजी के मुकदमें में सैय्यद मेहदी उल हसन निवासी मुफ्ती मोहल्ला जौनपुर हाल पता बीसीसी. रेजिडेंसी हजरतगंज लखनऊ को पहले गिरफ्तार किया था। हालांकि अब गैंगस्टर का केस दर्ज होने पर पुलिस दोबारा सख्ती में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि लेखपाल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
वहीं दूसरी ओर गिरफ्तार लेखपाल चंद्रभान गुप्ता के चाचा रमाशंकर गुप्ता पप्पू ने इसे साजिश बताया। कहा कि परिवार को न्यायालय के न्याय पर ही भरोसा है। भतीजे को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। उक्त प्रकरण में उप जिलाधिकारी औराई के जांच रिपोर्ट में कोई आरोप साबित नहीं हो रहा है।