फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   accident on road

मंत्री के काफिले में चल रहा वाहन पलटा,दो पुलिस कर्मी घायल

Mon, 14 Oct 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
accident on road
लालानगर/औराई। सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के काफिले में रविवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई जब स्कार्ट कर रहा औराई कोतवाली का वाहन राजमार्ग के गड्ढे में पलट गया। इससे चालक जंगबहादुर और सिपाही पंखुड़ी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मंत्री ने घायलों को अपने वाहन से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों का हालचाल लेकर एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि दोनों अब खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंत्री नंद गोपाल नंदी वाराणसी में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत कर प्रयागराज लौट रहे थे। पूर्वी सीमा बाबूसराय से राजमार्ग पर औराई पुलिस पश्चिमी सीमा गोपीगंज तक उन्हें पहुंचाने के लिए वाहन लगाया था। मंत्री का काफिला तेज गति से आगे बढ़ रहा था कि कटका के समीप तिराहे पर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और राजमार्ग किनारे गड्ढे में घुस गया। इसमें चालक और सिपाही घायल हो गए। घटना स्थल से थोड़ी दूर मंत्री को जब भनक लगी तो उन्होंने घायलों को अपने वाहन से निजी अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी होने पर सीओ औराई लेखराज सिंह अस्पताल पहुंचे। एसपी राम बदन सिंह ने भी मामले की जानकारी ली। उसके बाद दूसरे स्कार्ट वाहन से मंत्री को गोपीगंज सीमा के आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed