{"_id":"68a76bc5bd9a89e3790d4287","slug":"abhay-singh-memorial-ultrasound-center-operated-without-a-doctor-sealed-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-130673-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बिना डाॅक्टर के संचालित अभय सिंह मेमोरियल अल्ट्रासाउंड सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बिना डाॅक्टर के संचालित अभय सिंह मेमोरियल अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
विज्ञापन
नगर स्थित अभय सिंह मेमोरियल अल्ट्रासाउंड सेंटर बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया। ज्ञानपुर एसडीएम भान सिंह व सीएचसी अधीक्षक आशुतोष पांडेय ने जांच पड़ताल के बाद सेंटर को सील किया। जांच के दौरान संज्ञान में आया कि बिना डॉक्टर के ही 72 अल्ट्रासाउंड किया गया।
अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड को लेकर डीएम शैलेष कुमार सख्त है। ऐसे लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जांच टीम ने अल्ट्रासाउंड के पंजीकृत डॉ. आरके मौर्या को फोन किया।
वे वाराणसी में थे। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि वहां न हम कभी आते थे और न कभी आएंगे। इतने में फोन काट दिया। एसडीएम ने सेंटर को सील कर दिया। गोपीगंज में बीते 15 दिनों में तीन अल्ट्रासाउंट सेंटर पर गाज गिर चुकी है। पिछले सप्ताह अनुराग डायग्नोस्टिक सेंटर, कुबेर डायग्नोस्टिक सेंटर को सील किया गया था।
विज्ञापन
ज्ञानपुर में सिद्ध विनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर भी सील किया गया है। इसके बाद अब अभय सिंह मेमोरियाल अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील हुआ है।
जांच टीम ने मौके पर देखा कि बिना डॉक्टर के ही मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। कुल 72 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया था।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की गई। चिकित्सक के न मिलने पर सील कर दिया गया है।