{"_id":"5f7a1fd88ebc3e75031135f8","slug":"aap-mp-sanjay-singh-targeted-the-target-said-the-state-government-wants-to-save-the-accused-of-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सांसद संजय सिंह ने साधा निशाना, बोले- हाथरस कांड के आरोपियों को बचाना चाहती है प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सांसद संजय सिंह ने साधा निशाना, बोले- हाथरस कांड के आरोपियों को बचाना चाहती है प्रदेश सरकार
Mon, 05 Oct 2020 12:47 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद व आप पार्टी के उप्र प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रही हैं। भदोही में दो-दो जघन्य घटनाएं हुईं। हाथरस की बेटी के साथ जो कुछ हुआ पूरा देश देख रहा है। लेकिन इससे भी प्रदेश की सरकार कोई सीख नहीं लेना चाहती बल्कि आरोपियों को बचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
भदोही के अयोध्यापुरी में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अमला प्रदेश सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। यहां तक की दुष्कर्म जैसी घटनाओं में न्याय दिलाने के बजाए सबूत और तथ्य भी मिटाने की छूट दे रखी है। विपक्ष के दबाव में सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है लेकिन फिर भी हमें न्याय की आस नहीं है।
विज्ञापन
हम मांग करते हैं कि जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो। सवाल किया कि कोरोना काल में पल्स ऑक्सीमीटर खरीद में 800 प्रतिशत तक महंगी खरीद की गई। कोरोना काल में भी हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार क्या कर रही है यह लोगों को बताए?
विज्ञापन
इस मामले में अब तक प्राथमिक तक दर्ज न होना पूरी असलियत बयान करता है। कहा कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक और जातिगत भावनाओं को भड़का कर वोट हथियाने का कुचक्र रचा जा रहा है। लोगों के सजग होने की आवश्यकता है।