फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A young man travelling on a bike fell from a flyover after being hit by a car and died

Bhadohi News: कार की टक्कर से बाइक से जा रहा युवक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, मौत

Sat, 24 May 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A young man travelling on a bike fell from a flyover after being hit by a car and died
औराई। कोतवाली क्षेत्र के कोठरा फ्लाईओवर पर शुक्रवार की दोपहर में शर्ट सुखा रहे बाइक सवार युवकों को कार ने टक्कर मार दी। इससे फ्लाईओवर से नीचे गिरे युवक आकाश कुशवाहा निवासी कहरा प्रयागराज की मौत हो गई, जबकि एक अन्य विनय पाल घायल हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। खबर मिलने पर आकाश के परिजन भी आ गए।
विज्ञापन

प्रयागराज के देवनहरी थाना थरवई के रहने वाले विनय पाल (29) और उसका दोस्त कहरा प्रयागराज के आकाश कुशवाहा (28) वाराणसी के बाबतपुर में एसटीसीडब्ल्यू कोर्स करते थे। हर रोज की तरह दोनों बाइक से अपने संस्थान गए थे। दोपहर बाद बाइक से लौटते समय कछवां से महाराजगंज तक हो रही बेमौसम की बारिश के कारण भीग गए। दोनों कोठरा फ्लाईओवर पर आकर रुके और कपड़े में लगे पानी को निचोड़ने लगे। जैसे ही दोनों बाइक से उतर कर कपड़े से पानी को निचोड़ रहे थे, उसी समय वाराणसी से आ रही कार आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक जहां कार के अगले हिस्से में फंस गई। वहीं आकाश उछलते हुए फ्लाईओवर के नीचे जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग फ्लाईओवर पर पहुंचे और इसकी सूचना औराई पुलिस को दी। एंबुलेंस 108 की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस कार को औराई कोतवाली लेकर आई। कार चालक और सवार वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed