Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   While overtaking, the truck collided with a trailer and a young man sleeping in the cabin died.

Bhadohi News: ओवरटेक करने में ट्रेलर से भिड़ा ट्रक केबिन में सो रहे युवक की गई जान

Mon, 27 Oct 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
While overtaking, the truck collided with a trailer and a young man sleeping in the cabin died.
गोपीगंज के गिराईं में सड़क दुर्घटना में ट्रक का क्ष​तिग्रस्त अगला हिस्सा। संवाद  - फोटो : mathura
कौलापुर (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गिराईं गांव के पास रविवार को भोर में करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में सो रहे टुन्नी (20) निवासी मेडवन कन्नौज की मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे का दक्षिणी लेन करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने मलबे को हटाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कानपुर के बिल्हौर निवासी सानू पुत्र राम सागर शनिवार को ट्रक संख्या यूपी 78 डीजी 0303 पर बिहार से सीमेंट लादकर कौशांबी के लिए निकला था। उसके साथ उसका रिश्तेदार टुन्नी भी था। रविवार को भोर में जैसे ही ट्रक गिराईं गांव के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रेलर यूपी 45 एटी 7584 को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रहा सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक के केबिन में सो रहा टुन्नी केबिन में ही फंस गया। चौकी प्रभारी कुलदीप मिश्रा के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से युवक को केबिन से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। चालक सानू ने बताया कि टुन्नी उसका रिश्तेदार था। वह शौक वश ट्रक में उसके साथ घूमने आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed