फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A woman returning from the market with goods was hit by a bike and died

Bhadohi News: बाजार से सामान लेकर लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 02 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
A woman returning from the market with goods was hit by a bike and died
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के मिर्जापुर मार्ग पर जगन्नाथपुर के पास बाइक की चपेट में आने से प्रभावती देवी (58) की मौत हो गई। वह घर से पैदल ही बाजार में सामान लेने निकली थीं। वहां से वह सामान लेकर वापस लौट रही थीं।
विज्ञापन

कोतवाली के अलमऊ गांव निवासी स्वर्गीय श्याम लाल सरोज की पत्नी प्रभावती सोमवार को देर शाम घर से पैदल जगरनाथपुर बाजार मे सामान लेने गईं थीं। सामान लेकर जैसे ही घर जाने के लिए सड़क पर पहुंची। इस बीच मिर्जापुर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से महिला को सीएचसी गोपीगंज भेजा गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिसन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान मुकुंद लाल सरोज ने बताया कि प्रभावती लोगों के घरों में मजदूरी कर जीवन यापन करती थीं। दो लड़कियों की शादी हो गई थी। वहीं दो लड़कों में एक की मौत तीन साल पहले की सड़क दुर्घटना में हो गई। वहीं एक लड़का मजदूरी करता है। परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed