Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A smuggler arrested with ganja worth Rs 17 lakh

Bhadohi News: 17 लाख के गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
A smuggler arrested with ganja worth Rs 17 lakh
भदोही। जिले की पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा। भदोही कोतवाली पुलिस ने 67.482 किलो गांजे के साथ अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर ओडिशा से सस्ते दामों में गांजा खरीदने के बाद जौनपुर में ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। रविवार को ही ऊंज थाने की पुलिस ने 50 लाख की कीमत का गांजा बरामद करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जिले में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायान के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को प्रयागराज की सीमा के पास ऊंज से पुलिस ने पांच तस्करों को 50 लाख की गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया था। तस्कर लग्जरी वाहन से तस्करी कर रहे थे। सोमवार की सुबह भदोही कोतवाली पुलिस भदोही-जौनपुर बार्डर के धौरहरा के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच एक ट्रक अता दिखा। पुलिस ने ट्रक को रोककर जांच शुरू की। तस्करों ने ट्रक में लदे स्टील की चादरों के बीच में गांजा छुपा रखा था। पुलिस ने गहनता से जांच की तो उसके अंदर पांच प्लास्टिक की बोरियों में 65 पैकेट गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन 67.482 किलो था। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत 17 लाख रुपये है। पुलिस ने तत्काल ट्रक चालक राकेश गिरी निवासी कोटीगांव, रामपुर, जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर ट्रक में छिपाकर अपने गृह जनपद जौनपुर में महंगे दामों में बेचता था। पुलिस से बचने के लिए उसने ट्रक में लदे स्टील की चादरों के बीच में गांजा छिपाया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने समेत अन्य रहे। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज उसके अपराधिक इतिहास की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

इसके पहले ही बड़ी मात्रा में गांजा हो चुका है बरामद
जिले की पुलिस ने इसके पहले भी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। लगभग दो सप्ताह पहले ही पुलिस ने लगभग एक कुंतल गांजा बरामद किया था। पुलिस ने आठ गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया था। जनपद की सीमा के रास्ते अक्सर गांजा तस्कर गैर जनपदों में गांजा की तस्करी करते रहते हैं। कई बार ये इसमें सफल भी हो जाते हैं। हालांकि इधर एक महीने में पुलिस गांजा तस्करों पर तीन बड़ी कार्रवाईयां की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed