फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A pit was dug for boring, leaving it in the open increased the risk of an accident

Bhadohi News: बोरिंग के लिए खोदा गड्ढा, खुले में छोड़ने से बढ़ी हादसे की आशंका

Sun, 01 Dec 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
A pit was dug for boring, leaving it in the open increased the risk of an accident
सुरियावां। नगर के शेखर आजाद नगर में बोरिंग करके रास्ता में खुला गड्ढा छोड़ दिया गया है। बोरिंग असफल होने से नगर पंचायत को करीब 60 से 70 हजार रुपये राजस्व का नुकसान भी हुआ। भीड़-भाड़ वाली सड़क के पास ऐसा होने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 11 शेखर आजाद नगर की लगभग 1100 से 1200 की आबादी पेजयल की संकट से जूझ रही है। बीते छह माह से यहां पर टैंकर से पानी की सप्लाई हो रही थी। छह माह पहले वार्ड के पाइप में लीकेज होने से पानी में बालू आने लगा। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। वार्ड सभासद की मांग पर दो माह पूर्व पुरानी बोरिंग की जगह नई बोरिंग करा दी गई, लेकिन वहां पर पानी का स्रोत हीं नहीं मिल पा रहा है। अमर उजाला अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद पुरानी जगह पर ही फिर से बोरिंग कराकर आपूर्ति तो चालू कर दी गई थी, लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने मेन रोड के किनारे जिस जगह पर बोरिंग के लिए खोदा गया था। उसे वैसे ही छोड़ दिया गया है। जिससे लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने इस बोरिंग को बंद कराने की मांग की। मुख्य मार्ग होने और बैंक के कारण अक्सर यहां भीड़-भाड़ होती है, लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग इसको लेकर नहीं चेत रहे हैं। जिससे किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि बोरिंग को लेकर गड्ढ़ा खोदा गया था, लेकिन साफ पानी नहीं मिल पाया है। उसे अब जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed