फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A patient got an X-ray done on the first day

Bhadohi News: पहले दिन एक मरीज ने कराया एक्सरे

Wed, 10 Apr 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
A patient got an X-ray done on the first day
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल का मंगलवार को जिलाधिकारी विशाल सिंह ने औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने डिजिटल एक्स-रे का फीता काटकर शुभारंभ किया। पहले दिन एक मरीज का एक्स-रे हुआ। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ मरीजों को देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डायलिसिस यूनिट भी पहुंचे। मरीजों से बातचीत कर जानकारी ली।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सौ शैय्या के अर्धनिर्मित भवन को जल्द पूरा कराने की बात कही। मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने अस्पताल की बर्न यूनिट समेत अन्य वार्डों में सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई। कहा कि अस्पताल में जो भी संसाधन हों, उसका उपयोग किया जाए। अगर कहीं कुछ कमी है तो दूर कराने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि एक महीने के अंदर अल्ट्रासाउंड मशीन को इंस्टालमेंट कराए जाने का प्रयास है। सीएएमस डॉ. सुनील कुमार पासवान ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि जिला चिकित्सालय के मरीजों का भी सौ शैय्या अस्पताल के पर्ची पर एक्स-रे किया जाएगा। इससे मौके पर डाॅ. सुशील सिंह, डॉ. विवेक पांडेय, डॉ. रवि, विक्रांत यादव, आलोक पांडेय, रमेश सोनकर, जावेद, ओपी, कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed