फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A list of doctors who do not stay overnight will be sent to the government

Bhadohi News: रात में न रुकने वाले डॉक्टरों की शासन को भेजी जाएगी सूची

Sat, 22 Mar 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A list of doctors who do not stay overnight will be sent to the government
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने मुख्यालय पर रात में न रुकने वाले चिकित्सकों की सूची तलब की है। डीएम ने सीएमओ डॉ. एसके चक को ऐसे चिकित्सकों की लिस्ट तैयार करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जो आदेश के बाद भी रात में नहीं रुकते हैं, ऐसे डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निर्देश के बाद विभाग में ऐसे चिकित्सकों की सूची तैयार होने लगी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, सौ शय्या अस्पताल और भदोही एमबीएस के 85 फीसदी चिकित्सक वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर निवास करते हैं। इन अस्पतालों में करीब 2000 से 2200 की ओपीडी होती है। सौ शय्या अस्पताल के एक भी चिकित्सक मुख्यालय पर निवास नहीं करते हैं। रोस्टर वाइज ड्यूटी करते हैं, बर्न यूनिट में निरंतर ताला लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला अस्पताल और एमबीएस भदोही के 85 फीसदी डॉक्टर मुख्यालय से बाहर अपना आशियाना बनाए है। कुछ डॉक्टर वाराणसी, प्रयागराज में निजी ओपीडी भी करते हैं।

इस तरह की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए सीएमओ डॉ. एसके चक ने कई बार चिकित्सकों को चेताया है और रात में रूकने का निर्देश दिया। इसके बाद भी सुधार न होने की दशा में अब डीएम ने इसका संज्ञान लिया है। डीएम ने इस तरह के लापरवाही चिकित्सकों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed