फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A herd of wild animals entered the village, seven people injured in the attack

Bhadohi News: गांव में घुसा जंगली जानवरों का झुंड, हमले में सात लोग घायल

Thu, 05 Sep 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
A herd of wild animals entered the village, seven people injured in the attack
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार रात जंगली जानवर के हमले से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात के अंधेरे में जानवर के हमले घायल लोगों का डीघ सीएचसी में उपचार कराया गया। घायल लोगों के अनुसार हमला करने वाला जानवर भेड़िया था। वहीं वन विभाग के अनुसार जिले में भेड़िया नहीं है। लोगों पर सियार का हमला हुआ होगा। विभाग की टीम रेस्क्यू में लगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात साढ़े आठ बजे बनकट गांव में जंगली जानवरों का झुंड पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार झुंड के जानवर भेड़िया थे। अंधेरे के कारण उनकी संख्या का अंदाजा नहीं लगाया जा सका। लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक गांव की बस्तियों में एक सात लोगों पर जंगली जानवरों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले की सूचना लेते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। महिलाएं अपने बच्चों को लेकर घरों में कैद हो गई। वहीं गांव के नौजवान लाठी-डंडा लेकर दौड़ते देखे गए। शोर-शराबे के बाद घायल लोगों को तत्काल डीघ पहुंचाया गया। घायलों में संतोला देवी (40) निवासी कोईरान बस्ती, विवेक कुमार मिश्र (20), विमाक मिश्र (17), राजन प्रजापति (32), विपिन प्रजापति (23), साहेब लाल विश्वकर्मा निवासी लोहरना बस्ती और यादव बस्ती की एक किशोरी पर हमला किया है। जंगली जानवर ने अलग-अलग लोगों के मुंह, हाथ, पैर, पीठ पर हमला कर घायल किया है। घटना की जानकारी होते ही औराई रेंजर राहुल कौशिक पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। टीम जंगली जानवरों के पैरों का निशान तलाशने के साथ उनके रेस्क्यू में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरों के निशान से जानवर का लगेगा पता
डीएफओ नीरज आर्या ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद गांव में वन विभाग की टीम को भेजा गया है। बताया कि जिले में भेड़िये नहीं हैं। इसलिए ज्यादा चांस है कि लोगों पर सियार ने हमला किया होगा। इसके बाद भी विभाग की टीम जानवर के पैरों का निशान तलाश रही है। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि हमला करने वाला जंगली जानवर कौन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed