फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A health ATM will be set up in each of the district hospital and MBS.

Bhadohi News: जिला अस्पताल और एमबीएस में लगेंगी एक-एक हेल्थ एटीएम

Fri, 13 Mar 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A health ATM will be set up in each of the district hospital and MBS.
गिर्दबड़ा गांव के पीएचसी पर लगी हेल्थ एटीएम मशीन। संवाद
ज्ञानपुर। करीब चार लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही में हेल्थ एमटीएम लगाई जाएगी। इससे मरीजों को मिनटों में हेल्थ रिपोर्ट कार्ड मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अप्रैल महीने के आखिरी में दोनों अस्पतालों में मशीन लगा दी जाएगी। मशीन से 34 प्रकार की जांच होगी।
विज्ञापन

इसके लिए दो-दो स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिले के दोनों अस्पतालों में रोजाना 1600 से 1700 की ओपीडी होती है। वहीं, लगभग 2000 जांच होती है। लैब पर लोगों की लंबी कतार लगी रहती है। सैंपल देने में घंटों लग जाते हैं। जांच रिपोर्ट मिलने से पहले ही डॉक्टर ओपीडी से उठ जाते हैं। मरीज अगले दिन डॉक्टर को दिखाने ओपीडी में आते हैं। हेल्थ एटीएम लगने के बाद अस्पताल में जांच तेजी से होगी।
विज्ञापन

भीड़ कम होंगे और ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ेगी। इसके अलावा निजी लैब संचालकों की मनमानी पर रोक लगेगी। मशीन चलाने के लिए अस्पताल के दो-दो कर्मचारियों को एक-एक सप्ताह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्तमान में यह सुविधा डीघ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और लालानगर, गिर्दबड़ागांव पीएचसी पर उपलब्ध है, लेकिन पीएचसी पर इसकी उपयोगिता शून्य के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों के संस्तुति पर पीएचसी की मशीन को जिला अस्पताल, भदोही एमबीएस में स्थापित किया जाएगा। इससे लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। पांच मिनट में मिल जाएगी रिपोर्ट : हेल्थ एटीएम मशीन से 34 प्रकार की जांच होगी। रिपोर्ट के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। हेल्थ एटीएम में स्क्रीनिंग और खून की जांच सहित बीपी, पल्स रेट, वजन, लंबाई आदि की स्क्रीनिंग की जाएगी।

डेंगू, मलेरिया की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया जाएगा। शुगर की जांच रैपिड किट से ब्लड लेकर चिप को मशीन में लगाया जाएगा। पांच मिनट में जांच रिपोर्ट मरीज को मिल जाएगी। मरीजों को मुख्यालय के लैब नहीं जाना पड़ेगा : जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम मशीन स्थापित होने के बाद मुख्यालय के निजी लैब संचालकों के यहां भीड़ कम होगी, क्योंकि अस्पताल में जो जांच कराने और रिपोर्ट लेने में पूरा दिन बीत जाता था। मशीन से महज पांच मिनट में रिपोर्ट मिल जाएगी। जिले में दो राजकीय जिला अस्पताल, छह सीएचसी और 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 206 उप स्वास्थ्य केंद्र है। इसके अलावा 138 निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed