फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A grocery merchant died while returning after distributing his younger brother's wedding card

Bhadohi News: छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे किराना व्यापारी की मौत

Sun, 07 Jul 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
A grocery merchant died while returning after distributing his younger brother's wedding card
ऊंज। प्रयागराज के बरौत में शनिवार की सुबह हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अकोढ़ा निवासी मिथिलेश कुमार त्रिपाठी (33) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए। वे छोटे भाई के शादी का कार्ड पहुंचाकर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अकोढ़ा निवासी मिथिलेश कुमार त्रिपाठी पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। वे गांव में ही किराने की दुकान चलाते थे। आगामी 12 जुलाई को उनके छोटे भाई लवकुश त्रिपाठी की शादी है। उसी का कार्ड बांटने के लिए बाइक से वह दो सहयोगियों राजेश भारती (30) निवासी रोही, सियाबर दास (55) निवासी अयोध्या संग शुक्रवार को प्रयागराज के विभिन्न रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार को सुबह लौटते समय हंडिया और बरौत के मध्य हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस तीनों को प्रयागराज अस्पताल लेकर जा रही थी कि रास्ते में मिथिलेश की मौत हो गई। सियाबर दास को प्रयागराज के निजी और राजेश भारती को परिवार वालों ने भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मिथिलेश की चार साल की बेटी दिव्या और दो साल का बेटा दिव्य है। वहीं दूसरी ओर घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। उसकी पत्नी क्षमा समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed