Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A glitter of wealth on Dhanteras: Business worth 250 crore recorded, bullion traders beam with joy.

Bhadohi News: धनतेरस पर धन की धनक, 250 करोड़ का हुआ कारोबार, चहके सराफा व्यापारी

Sat, 07 Nov 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A glitter of wealth on Dhanteras: Business worth 250 crore recorded, bullion traders beam with joy.
जीआईसी ग्राउंड पर पटाखा खरीदते लोग। संवाद
ज्ञानपुर। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार झूम उठा। त्योहार पर ऑटो, टेलीकॉम, सराफा, बर्तन, पटाखा आदि की जमकर खरीदारी की गई। दोपहर बाद से देर रात तक दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। बीते साल की अपेक्षा इस बार करीब 25 से 30 करोड़ रुपये ज्यादा का कारोबार हुआ। सराफा, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान आदि की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

धनतेरस पर शुक्रवार को सुबह से ही बाजार सज गए। सराफा, बरतन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, होम एप्लाइंसेज आदि के बाजारों में करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा हुआ। अकेले सराफा बाजार में 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। दोपहिया और चार पहिया वाहनों की खरीदारी में भी 60 से 70 करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ। सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

धनतेरस धनवंतरी त्रयोदशी के उपलक्ष्य में दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। शुक्रवार को बाजार सोने-चांदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की चकाचौंध से दमक उठे। सराफा की दुकानों पर पहुंचे लोगों ने सोने और चांदी के सिक्कों की खरीदारी पर ज्यादा जोर दिया। विक्टोरिया के सिक्के भी बिके। महिलाएं गहनों से ज्यादा सिक्कों को खरीदने पर जोर दे रही थीं। बाइक बाजार में भारी बूम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर के अलावा सुरियावां, औराई, ऊंज, सीतामढ़ी, भदोही, बाबूसराय, महाराजगंज, घोसिया, चौरी, बाजारों में धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। व्यावसायिक नगरी गोपीगंज में धनतेरस पर खासी चहल-पहल दिखी। आभूषणों और बरतनों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े। दुकानों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था।
70 करोड़ से ज्यादा का हुआ सराफा कारोबार :
धनतेरस पर आभूषण का बाजार पूरी तरह दमक उठा। अबकी बार 70 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। गोपीगंज के आभूषण व्यापारी डॉ. कृष्ण कुमार मंगू ने कहा कि धनतेरस पर सोने और चांदी के ही आभूषण की मांग ज्यादा रहती है। उन्होंने बताया कि जिले भर में करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ। अनुमान जताया कि करीब 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। चांदी के सिक्के, राम दरबार और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां भी बिकीं।
40 करोड़ का बर्तन का हुआ कारोबार : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर बर्तन और आभूषण की खरीदारी शुभ मानी जाती है। जिले में इन दोनों क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं ने डिनर सेट, चूल्हा, प्रेशर कुकर और डिजाइनर थालियों सहित पीतल के बर्तनों की खरीदारी की। ज्ञानपुर के कारोबारी मूलचंद सेठ ने बताया कि स्टील के डिजाइनर बर्तनों की मांग ज्यादा रही। इसके अलावा लोगों ने पीतल के छोटे बर्तनों की खरीदारी की। उन्होंने अनुमान जताया कि 40 करोड़ का कारोबार हुआ होगा।
35 करोड़ का बिका इलेक्ट्राॅनिक सामान : धनतेरस के दिन इलेक्ट्रानिक आइटम की भी खूब बिक्री हुई। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज समेत अन्य बाजारों में लोगों ने टीवी, फ्रिज समेत अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी की। ज्ञानपुर के इलेक्ट्रानिक्स के सामान के दुकानदार मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इलेक्ट्रानिक आइटम की खरीदारी के प्रति लोगों में उत्साह दिखा। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर भीड़ रही। भदोही और गोपीगंज की दुकानों पर भी ग्राहक ज्यादा संख्या में पहुंचे। उन्होंने अनुमान जताया कि 35 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ होगा। टेलीकाम में भी अच्छी खासी बिक्री हुई।

ऑटो क्षेत्र में रिकॉर्ड बिक्री, 100 करोड़ का कारोबार :
ऑटो क्षेत्र में इस साल खूब बिक्री देखी गई, जिसमें सबसे ज्यादा बाइकें बिकीं। रॉयल एनफील्ड शोरूम के संचालक पुनीत मेहरा ने बताया कि तीन दिन पूर्व बुकिंग की गई थी। धनतेरस पर 47 वाहन बिक चुके हैं। अन्य ऑटो संचालकों के अनुसार, हीरो की 2100 बाइक, टीवीएस की 1500, होंडा की 225 बाइक और बजाज की 200 बाइक की बुकिंग हुई। इसके अलावा 400 तिपहिया और 25 से 30 चार पहिया वाहन बुक हुए। उनके मुताबिक 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article