फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A family occupied the post of president in Ghosia

Bhadohi News: घोसिया में 20 साल तक अध्यक्ष पद पर एक परिवार का कब्जा

Sat, 15 Apr 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
A family occupied the post of president in Ghosia
घोसिया। नगर पंचायत घोसिया की सीट इस बार पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। 13 वार्डों वाले इस निकाय का अपना एक इतिहास रहा है। यहां नगर पंचायत गठन के 10 साल बाद पहला चुनाव हुआ। 20 साल तक अध्यक्ष पद पर एक ही परिवार का दबदबा बना रहा। पिछले तीन चुनाव के सीटों पर नजर डाले तो देखा जाय तो 2017 में सामान्य महिला और 2012 व 2007 में यह सीट पिछड़ा वर्ग पुरुष आरक्षित थी। चुनावी बिगुल बजने से नगर पंचायत घोसिया में सरगर्मी बढ़ गई है। घोसिया नगर पंचायत 1978 के पूर्व ग्राम सभा था। यहां के ग्राम प्रधान गुफरान अहमद निर्विरोध प्रधान हुआ करते थे। 10 मार्च 1978 को टाउन एरिया बना। यहां लगातार दो चुनावों में एसडीएम हीरालाल और रामाश्रेय ने प्रशासक की जिम्मेदारी संभाली। घोसिया में पहला चुनाव नगर पंचायत गठन के 10 साल बाद 1988 में हुआ। इसमें प्रधान गुफरान के घर के ही सोफियान अहमद पहले अध्यक्ष चुने गए। दूसरा चुनाव 1995 में हुआ। इसमें मो. अली और 2000 के तीसरे चुनाव में सोफियान अहमद ने दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। 2007 के पहले चौथे चुनाव में जनता ने एबरार अली पर भरोसा जताया। 2012 में सोफियान अहमद के पुत्र नुमान अहमद नगर अध्यक्ष बने। 2017 के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष कि पत्नी रजिया परवीन प्रथम महिला नगर अध्यक्ष चुनी गई। पिछला रिकार्ड देखा जाय तो छ: बार के चुनाव में चार बार एक ही परिवार का दबदबा रहा। नवंबर में अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नगर पंचायत की कमान एडीएम प्रशासक के रूप में संभाल रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed