फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A day before his father's shraddha, the young man committed suicide by hanging himself

Bhadohi News: पिता के श्राद्ध सेे एक दिन पहले युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 23 Mar 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A day before his father's shraddha, the young man committed suicide by hanging himself
कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी एक कालीन बुनकर ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। युवक के पिता का एक दिन बाद ही वार्षिक श्राद्ध भी था।
विज्ञापन

उसकी पत्नी मायके में थी। बताया जा रहा है कि पत्नी बीते कुछ समय से बीमार चल रही थी। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह किसी को भी पता नहीं चल सकी।
विज्ञापन

भावनीपुर गांव निवासी 27 वर्षीय बाल कृष्ण शुक्ला उर्फ मोनू घोसिया के एक कालीन कंपनी में बुनाई का काम करता था। इसके पिता स्वर्गीय भोलानाथ शुक्ल की बीते साल ही देहांत हो गया था। रविवार को उनका वार्षिक श्राद्ध भी था। जिसकी तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात परिवार के लोग खाना-पीना खाकर सोने चले गए। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक बालकृष्ण अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे जगाने गए, लेकिन काफी आवाज देने पर भी वह नहीं उठा।
परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो बाल कृष्ण कमरे में फंदे के सहारे झूल रहा था। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया। परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं। युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी अक्सर बीमार रहती थी। उसे कोई बच्चा नहीं था। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed