फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A container full of alcohol hit a tree

शराब से भरा कंटेनर पेड़ से टकराया

Tue, 04 Jan 2022 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
A container full of alcohol hit a tree
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मीरजापुर रोड स्थित ककराही रेलवे फाटक के पास मंगलवार की सुबह रायबरेली से चुर्क-सोनभद्र शराब लादकर जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर रेलवे का बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक-खलासी बाल-बाल बच गए। जानकारी पर पुलिस ने कंटेनर के अंदर टूटी बोतलों से बह रहे शराब के लिए लगी भीड़ को हटाया।
विज्ञापन

चालक श्रवण कुमार निवासी छोटकवां इचौली-बछरावां रायबरेली ने बताया कि वह शराब लादकर चुर्क-सोनभद्र उतारने जा रहा था। सुबह घना कोहरा होने के कारण गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग से आगे बढ़ रहा था। ककराही रेलवे फाटक पर बने ब्रेकर को नहीं भांप सका और अनियंत्रित होकर फाटक के दाहिने ओर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए एक पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराने के बाद कंटेनर के अंदर भरी शराब की बोतलें काफी मात्रा में टूट गई थीं। आस-पास के लोग शराब को हासिल करने के लिए बड़ी संख्या में जुटे थे। पुलिस को सूचना देने पर वह किनारे हुए। उप निरीक्षक संतोष राय ने बताया कि क्रेन से कंटेनर को हटवाकर फाटक मार्ग से आवागमन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed