फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A container collided from behind with a container parked on the highway, driver died

Bhadohi News: हाईवे पर खड़ी कंटेनर में पीछे से टकराई कंटेनर, चालक की मौत

Sun, 27 Apr 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A container collided from behind with a container parked on the highway, driver died
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर के पास हाईवे किनारे खड़ी कंटेनर में पीछे से दूसरी कंटेनर जा टकराई। टक्कर में कंटेनर चालक की मौत हो गई। वह कोलकाता से प्रयागराज की तरफ जा रहा था। टक्कर के बाद चालक का शव एक घंटे से अधिक समय तक कंटेनर की केबिन में ही फंसा रहा।
विज्ञापन

मैनपुरी निवासी कौशल पार्सल कंटेनर लेकर कोलकाता से वाराणसी-प्रयागराज होते हुए प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। इधर हाईवे पर कौलापुर के पास एक दूसरी कंटेनर का चालक बीच हाईवे ही कंटेनर खड़ा कर कहीं चला गया था। कोलकाता से प्रयागराज की ओर जा रहा कंटेनर चालक जैसे ही कौलापुर के पास पहुंचा। वह हाईवे पर खड़ी कंटेनर का अंदाजा नहीं लगा पाया और उसमें जाकर भिड़ गया। घटना इतनी जबरदस्त थी कि चालक कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक का शव करीब दो घंटे से अधिक समय तक कंटेनर की केबिन में फंसा रहा। किसी तरह मशक्कत कर उसके शव को बाहर निकाला गया। वहीं कंटेनर मालिक को फोन पर इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान हाईवे पर उत्तरी लेन पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस किसी तरह एक-एक कर वाहनों को निकाला। वहीं क्रेन के सहारे कंटेनर को हाईवे से हटाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

--------------------
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के थानीपुर गांव के समीप तेज रफ्तार तीन सवारी बाइक सवारों द्वारा अचानक अपनी बाइक मोड़ ली। जिससे पीछे से आ रहे बाइक सवार शुभम गुप्ता पुत्र सुधीर गुप्ता निवासी अज़ीमुल्ला चौराहा कस्बा भदोही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed