फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A common strategy for development in the aspirational block

आकांक्षी ब्लाक में विकास के लिए बनी साझा रणनीति

Thu, 07 Jul 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
A common strategy for development in the aspirational block
ज्ञानपुर। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं जल संसाधन सहित पांच क्षेत्रों में अन्य ब्लाकों की तुलना में विकास से पिछड़े जिल के औराई ब्लाक को आकांक्षी ब्लाकों में शामिल किया गया है। इसलिए यहां विकास कार्यों के लिए विशेष रणनीति बनायी जा रही है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कई विभागों के साथ बैठक विकास के लिए साझा रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आकांक्षी ब्लाक में विभिन्न कार्य कराकर विकास को तेज करने की जरूरत है। इस ब्लाक में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, आधारभूत संरचना के तहत कुल 75 इंडीकेटर पर पर काम किया जा रहा है। इन्हीं संकेतकों पर चयनित ब्लाक का अनुश्रवण किया गया। स्वास्थ्य एवं पोषण के 23 बिन्दुओं के विकास कार्यो पर 30 प्रतिशत वेटेज दिया गया है। जिसमें बाल विकास पुष्टाहार, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के विभिन्न घटकों के कार्यो पर बल दिया गया है। शिक्षा के 13 घटकों पर 30 प्रतिशत वेटेज के साथ प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के विभिन्न उप घटकों पर जोर दिया गया है। कृषि व जलसंसाधन के 15 संकेतको के साथ 20 प्रतिशत भारंक देते हुए कृषि, पशुपालन, उद्यान व ग्रामीण विकास के विभिन्न उप घटकों पर फोकस कार्य किया जा रहा है। वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास के 16 संकेतकों को 10 प्रतिशत भारंक के साथ संस्थागत वित्त व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास एवं ग्रामीण विकास के विभिन्न उप खण्डों पर जोर दिया गया है। आधारभूत संरचना के 8 संकेतकों पर 10 प्रतिशत भारंक के साथ पंचायती राज, ऊर्जा, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा ग्रामीण विकास पर बल दिया गया है। जिलाधिकारी ने औराई उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि औराई आकांक्षी विकास खण्ड को विकास के समग्र आयामों से आच्छादित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed