{"_id":"576706094f1c1bd24d11c4db","slug":"a-coach-of-a-goods-train-derailed-landed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा
bhadohi hindi news
Updated Mon, 20 Jun 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी को पटरी पर चढ़ाने की कवायद में जुटे कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल प्रखंड के मोढ़ स्टेशन पर रविवार शाम छह बजे मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे विभागीय अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन में पहुंचे विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों ने पटरी से उतरे डिब्बे को चढ़ाने में लगे रहे लेकिन करीब दो घंटे बाद डिब्बे को पटरी पर किया गया। एक सप्ताह में दूसरी घटना ने विभागीय अधिकारियों की नींद उड़ा दी है।
वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल पर गत दो साल से विद्युतीकरण और दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। जैसे-जैसे दोहरीकरण का कार्य पूरा हो रहा है वहां पर पटरियों के आसपास गिट्टी डाली जा रही है। रविवार को शाम करीब छह बजे वाराणसी की ओर से आई मालगाड़ी मोढ़ स्टेशन के समीप गिट्टी गिरा रही थी कि अचानक तेज आवाज से मध्य के एक डिब्बे के तीन पहिए पटरी से उतर गए। पटरी से डिब्बा उतरने की खबर लगते ही विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने घंटो मशक्कत के बाद पहिए को पटरी पर लाए तब विभाग ने राहत की सांस ली। तीन दिन पूर्व इंटरसिटी एक्सप्रेस का एक डिब्बा भी इसी तरह पटरी से उतर गया था लेकिन उस दौरान भी कोई हादसा नहीं हुआ था। सप्ताह भर में दूसरी घटना को लेकर विभागीय अफसर सकते में आ गए हैं। संयोग था कि मालगाड़ी लूप लाइन पर थी, जिससे किसी भी ट्रेन का आवागमन बाधित नहीं हुआ।
स्टश्ेान मास्टर एएन त्रिपाठी ने बताया कि नई लाइन पर गिट्टी बिछाने का काम चल रहा है। डिब्बे को सही कर लिया गया है।