फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A child fell into the tank of a toilet under construction and died

Bhadohi News: निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में गिरा मासूम, मौत

Sat, 21 Jun 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A child fell into the tank of a toilet under construction and died
ज्ञानपुर। जोरई गांव में शुक्रवार की देर शाम छह बजे निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय की टंकी में गिरकर एक मासूम की मौत हो गई। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से नाराज परिजनों ने ज्ञानपुर मुख्यालय के पास सड़क जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझाकर हटवा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जोरई गांव निवासी नन्हेलाल गौतम का दो वर्षीय पुत्र विकास गौतम घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह दीवानी न्यायालय गेट के सामने निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय के पास पहुंच गया। शौचालय निर्माण के लिए खोदकर छोड़ी गई लगभग 15 फीट गहरी टंकी में वह गिर गया। गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। इससे वह डूब गया। बहुत देर तक विकास घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढ़ूंढ़ने लगे। शक होने पर गांव का ही ऑटो चालक विनोद कुमार सरोज खोदी गई टंकी में उतरा तो बच्चा उसके पैर से टकरा गया। बच्चे को टंकी से निकालकर परिजन उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल ज्ञानपुर पहुंचे । जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से जोरई गांव में मातम पसरा है। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत कराया गया है। तहरीर मिलने पर कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed