{"_id":"64-91948","slug":"Bhadohi-91948-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी मात्रा में शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Bhadohi
Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही और दुर्गागंज पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। भदोही में क्वालिस गाड़ी में 35 पेटी और दुर्गागंज में बोलरो में 100 लीटर देसी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
मुखबिर की सूचना पर धौरहरा चौकी इंचार्ज श्री प्रकाश तिवारी, सिपाही विनोद यादव और सुनील कुमार यादव के साथ जौनपुर सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक क्वालिस को रोककर चेक किया गया तो उसमें प्रतापगढ़ के आसपुर, देवरखा निवासी दिनेश यादव पुत्र नान्हू यादव और आसपुर देवसरा निवासी हरिशंकर यादव पुत्र रमई यादव सवार थे। उनके कब्जे से शराब की 35 पेटियां बरामद हुईं। हर पेटी में 48 शीशी शराब के हिसाब से कुल 1680 शराब की शीशियां मिलीं। दोनों के खिलाफ भदोही कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
उधर दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के कुढ़वा तिराहे पर रविवार की रात पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना पर एसओ दुर्गागंज रमेश चौबे टीम के साथ कुढ़वा तिराहे पर पहुंचे। उसी दौरान इलाहाबाद की तरफ से आ रही बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। तलाशी में वाहन से 100 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवक कमलेश गौड़ और दिनेश तिवारी मर्रा सरायममरेज, इलाहाबाद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
70 शीशी शराब के संग एक धराया
घोसिया। औराई थानाक्षेत्र के बभनौटी गांव निवासी संजय जायसवाल को पुलिस ने बभनौटी पुलिया के पास 70 शीशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत किया गया।
दस किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के होलपुर गांव के पास पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दस किलो गांजा बरामद किया। दोनों गांजे की आपूर्ति करने कहीं जा रहे थे। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार (19) पुत्र बुल्लू यादव निवासी करेरुआ थाना चील्ह और महेंद्र सिंह (27) पुत्र नदई सिंह निवासी खरगापुर थाना कोइरौना को पांच-पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया गया।