फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गृहमंत्री के बयान पर थमा नहीं गुस्सा

गृहमंत्री के बयान पर थमा नहीं गुस्सा

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोढ़। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान पर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने अपने अपने ढंग से गुस्से का इजहार कर गृहमंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। मोढ़ बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं में श्री शिंदे का पुतला दहन करते हुए बयान वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बाजार में जुलूस निकाल कर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश दूबे ने कहा कि सुशील शिंदे को अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। हिंदुस्तान में हिंदू समाज सबसे अधिक आतंकवाद से पीडि़त है आतंकवाद को रोकने के हर उपाय भाजपा कर रही है और करना चाहती है लेकिन केंद्र सरकार ने सभी प्रयासों पर पानी फेरने का काम किया। अब सुशील कुमार शिंदे ने गृहमंत्री होते हुए जो गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है उससे प्रत्येक देशवासी को आश्चर्य हुआ है। लोग गृहमंत्री का पुतला लेकर बाजार में घूमे और कांग्रेस विरोधी नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान मंडल महामंत्री मुकेश उपाध्याय, चंचल यादव, बबलू यादव, राजू सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, अलगू यादव, जिलेदार सिंह, कुंज बिहारी मिश्र, बलन शुक्ला, भाईलाल कनौजिया, नंदू मोदनवाल, मनोज गौड़, बबलू पाल, श्यामजी दूबे, सोनू उपाध्याय, अशोक तिवारी, बृजेश उपाध्याय, गुड्डू पांडेय, राम कुमार उपाध्याय, विपिन पाल, कल्लू पांडेय आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed