{"_id":"64-87506","slug":"Bhadohi-87506-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, बारह रवीउल अव्वल आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, बारह रवीउल अव्वल आज
Bhadohi
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। रवीउल अव्वल का चांद नजर आने के बाद से जिले के मुस्लिम बस्तियों में यौमे विलादत की चल रही तैयारियां गुरुवार को देर शाम पूरी हो गईं। बारह रवीउल अव्वल 25 जनवरी को भोर से लेकर पूरे दिन मनाया जाएगा। सुबह से जुलूसे मोहम्मदी निकलने के बाद रात में कई स्थानों पर अजीमोशान दीनी जलसे का भी एहतमाम किया गया है। इसके अलावा बारह रवीउल अव्वल के मौके पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। गोपीगंज, भदोही सहित मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर, बाजार की सड़कों पर झंडे लगाने के साथ मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों की आकर्षक ढंग से सजावट पूरी हो चुकी है। गुरुवार को देर शाम से नूरानी रोशनी में बस्तियां जगमगाने लगीं थीं। जिले के गोपीगंज, ज्ञानपुर, माधोसिंह, खमरिया, घोसिया, महराजगंज, चौरी, मोढ़, सराय जगदीश, सुभाषनगर, बाबूसराय आदि स्थानों पर जुलूसे मोहम्मदी निकाली जाएगी। अरब की सरजमीं पर 14 सौ वर्ष पूर्व तशरीफ लाकर इंसानियत के मार्ग पर लोगों को चलने के लिए प्रेरित करने वाले दीन-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद के पैदाइशे मुबारक का दिन मुसलमानों के लिए खास है। मुस्लिम समुदाय के लिए इस दिन से बढ़कर कोई दूसरा दिन नहीं होता है। हाफिज मोहम्मद अनीशुल कादरी कहते हैं नबी-ए-पाक के पैदाइशे मुबारक से लेकर वफात तक जो भी मोजजे हुए वह मोमिनों के लिए एक मिसाल है। उनकी शान में गुस्ताखी कोई मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सकता।
माधोसिंह बाजार में जुलूस और जलसा आज
औराई। क्षेत्र के माधोसिंह बाजार में बारह रवीउल अव्वल के मौके पर 25 जनवरी को जुलूसे मुहम्मदी निकाली जाएगी। सैयद आसिफ इकबाल और ईदगाहों के इमाम परचम कुसाई करके जुलूस आगाज करेंगे। बाराने रहमत कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक जुलूस में घोड़े, ऊंट, मोटर साइकिल और कई वाहन शामिल होंगे। बाद नमाज एशा के जलसा भी होगा। जलसे में फैजाबाद से अब्दुल मुस्तफा, आजमगढ़ से शायर एहसान शाकिर और जाहिद रजा गोपीगंज तशरीफ लाएंगे।