फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मिर्जापुर के बर्तन व्यवसायी से तीन लाख की लूट

मिर्जापुर के बर्तन व्यवसायी से तीन लाख की लूट

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औराई। थाना क्षेत्र के बारीगांव के सामने पुरुषोत्तमपुर कोठरा बाइपास मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा सटाकर बर्तन व्यवसायी से तीन लाख रुपये लूट लिए। औराई पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुरुषोत्तमपुर कोठरा बाइपास मार्ग पर मिर्जापुर के इमामगंज बभनौटी निवासी बर्तन व्यवसायी अमित कसेरा वाराणसी से वसूली के तीन लाख रुपये लेकर सोमवार रात को पिकअप से लौट रहे थे। सोमवार रात 12 बजे महराजगंज में पिकप ड्राइवर के साथ ढाबे पर खाना खाकर वहां से चले। थोड़ी दूर आने के बाद बाइक पर सवार दो युवकों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचा सटाकर तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदहवास व्यापारी औराई थाने पहुंचा और आपबीती बताई। व्यवसायी के निशानदेही पर पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ अनिल यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है और इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed