{"_id":"64-80669","slug":"Bhadohi-80669-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पर्व दिवाली आज, जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पर्व दिवाली आज, जमकर हुई खरीदारी
Bhadohi
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। प्रकाश पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर दीया, झालर और चाइनीज झालरों की जमकर खरीदारी की गई। इसके अलावा फूल-माला और मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की जबर्दस्त भीड़ लगी रही। देशी झालरों के अलावा चाइनीज झालरों और इलेक्ट्रिक दीये और कैंडिल की भी मांग रही। बावजूद इसके मिट्टी के दीये और सेमल की रुई की जमकर खरीदारी हुई।
दिवाली की पूर्व संध्या पर बाजारों में काफी चहल-पहल रही। लोगों ने अगरबत्ती, मोमबत्ती, धूप, दियली, रुई आदि की खरीदारी की। इसके अलावा माला फूल, मिठाई आदि की भी खरीदारी त्योहार के लिए की गई। बाजार में जगह-जगह भगवान लक्ष्मी, गणेश, हनुमान जी और सरस्वती आदि देवी देवताओं की मूर्तियों की दुकानें लगीं थीं। जहां खरीदारों की काफी भीड़ देखी गई। खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बच्चों में पटाखा के प्रति काफी रुझान देखा गया। जिले के ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, औराई, बाबूसराय, घोसिया, खमरिया, उगापुर, चौरी, असनांव बाजार, कोइरौना, जंगीगंज आदि बाजारों में दिवाली की पूर्व संध्या पर काफी गहमागहमी का माहौल रहा। जगह-जगह मिठाई और फूल-माला की दुकानें लगाई गईं थीं। आधुनिकता के बावजूद मिट्टी के दीयों की मांग में कोई कमी नहीं आई है। दीयों की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई, वहीं रुई के खरीदारों की भी कमी नहीं रही। चाइनीज झालरों की आकर्षक टिमटिमाहट बाजार में आकर्षण का केंद्र बनी रही।