फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बच्चों ने मनाई प्रथम शिक्षामंत्री की जयंती

बच्चों ने मनाई प्रथम शिक्षामंत्री की जयंती

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। देश के प्रथम केंद्रीय शिक्षामंत्री अबुल कलाम आजाद की जयंती को जिले में राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के तहत मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में वाद विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों को उनके आदर्शों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में प्रथम केंद्रीय शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाध्यापक मनीलाल और सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार ने प्रथम केंद्रीय शिक्षामंत्री के विचारों को सुनाते हुए उसे अपने जीवन में अपनाने को कहा। इस दौरान जीवन में शिक्षा का महत्व पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गायत्री मौर्य मौजूद रहीं। इसी तरह आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में प्रधानाध्यापक मानिकचंद्र यादव ने प्रथम केंद्रीय शिक्षा मंत्री के विचारों के बारे में बच्चों को बताया। इसे बाद आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह जंगीगंज, गोपीगंज, अभोली, सुरियावां, महराजगंज, बाबूसराय, औराई सहित जिले के अधिकांश विद्यालयों में बच्चों ने धूमधाम से प्रथम केंद्रीय शिक्षामंत्री की जंयती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed