{"_id":"64-146602","slug":"Bhadohi-146602-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी से जगमग हुई औराई तहसील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी से जगमग हुई औराई तहसील
Bhadohi
Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
औराई। बिजली की समस्या से तहसील वासियों को अब कम परेशान होना पड़गा। औराई तहसील में नवनिर्मित 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीएम क्षमता के ट्रांसफार्मर के जरिए आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे तहसील क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी। सोमवार को औराई विधायक मधुबाला पासी एवं भदोही विधायक जाहिद बेग ने संयुक्त रूप से विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायकों ने बताया कि क्षेत्र की जनता को बिजली की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी तहसीलों में 33/11 का एक विद्युत उपकेंद्र लगाए जाने की घोषणा की गई थी। शासन के निर्देश के तहत पूरे प्रदेश में आज के ही दिन सभी विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण करना था। इसी कड़ी में औराई तहसील में पांच एमवीएम क्षमता का नवनिर्मित 37/11 विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य पिछले एक साल से चल रहा था। इस पर लगभग तीन करोड़ रुपये लागत आई है।
इस अवसर पर विधायक मधुबाला पासी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत हैं। उन्हाेंने कहा कि गरीबों के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र की जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रत्येक योजना का लाभ मिले। इस मौके पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता (वितरण कार्यमंडल) गिरीश कुमार व एआर सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल व अशोक कुमार के अलावा सपा के जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व विधायक बेचू राम यादव, प्रमोद मौर्य, रामधनी यादव, नंदलाल यादव, कल्लू सिंह, राजेश यादव, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।