फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दो पक्षों में मारपीट छेड़खानी का केस दर्ज

दो पक्षों में मारपीट छेड़खानी का केस दर्ज

Fri, 10 Oct 2014 05:31 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Fri, 10 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
चौरी। चौरी के अमवां खुर्द में आपसी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में लोगों ने एक दूसरे पर छेड़खानी का मुुकदमा दर्ज कराया। दोनों पक्ष की महिलाओं ने एक दूसरे पक्ष के पुरुषों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर एक पक्ष पर छेड़खानी जानलेवा हमला, दूसरे पक्ष पर छेड़खानी, मार पीट का मामला दर्ज किया। दोनों पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सतीश सिंह का गांव के मंगला सिंह के परिवार से रंजिश है। बुधवार को किसी बात पर दोनों पक्ष आपस में मारपीट की। मारपीट में सतीश (35) उनकी पत्नी अनुराधा सिंह (30) घायल हो गई। दूसरे पक्ष के संजय सिंह को हल्की चोटे आई। दोनों पट्टीदार भी है। इनमें जमीन का विवाद भी चल रहा है।
विज्ञापन

बहरहाल एक पक्ष की अनुराधा की तहरीर पर चौरी पुलिस ने मंगला समेत चार पर छेड़खानी, जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया। आरोपी मंगला और संजय को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे पक्ष से मंगला की बहू कंचन सिंह ने तहरीर देकर सतीश पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने देर रात मामले को दर्ज करने के बाद सतीश को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे शांतिभंग में चालान कर दिया। चौरी चौकी इंचार्ज विनोद मिश्र ने दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की। कहा कि मामले की वे विवेचना वे कर रहा है। वैसे प्रथम दृष्टतया मामला कुछ और लग रहा है। लेकिन इसकी गहराई से छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed