{"_id":"64-141836","slug":"Bhadohi-141836-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की नाबालिग से छेड़खानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने की नाबालिग से छेड़खानी
Bhadohi
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
घोसिया। जनपद में छेड़खानी और दुराचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को औराई थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में फिर छेड़खानी की घटना हुई है। इसमें एक नाबालिग से भी छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक मामले के आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि नाबालिग से नशे में धुत होकर छेड़छाड़ का आरोपी फरार है।
पहली घटना में मंगलवार की रात नौ बजे औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में धुत युवक पुत्तू सरोज ने दरवाजे पर सो रही बालिका से छेड़खानी शुरू कर दी। इस दौरान नींद से जागी बालिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी भाग निकला। बालिका के पिता की तहरीर पर औराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं आया। उधर औराई थाना क्षेत्र की ही दो महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ शराब पीकर छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर लेकर पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियाें को हिरासत में ले ली है।