{"_id":"64-141561","slug":"Bhadohi-141561-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी चला प्रतिमा विसर्जन का दौर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी चला प्रतिमा विसर्जन का दौर
Bhadohi
Updated Mon, 06 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विजयदशमी के बाद भरत मिलाप के चलते ज्ञानपुर नगर और सुरियावां नगर में रुकी देवी प्रतिमाओं का रविवार को विधि विधान पूर्वक विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु नाचते हुए एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाते रहे।
नवरात्र पर पंडालों में विराजमान देवी प्रतिमाओं का विजयदशमी के दिन से विसर्जन का दौर शुरू हुआ। शुक्रवार, शनिवार को विसर्जन के बाद रविवार को भी श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को विसर्जित किया। जिले के कई हिस्सों में पहले ही प्रतिमाएं विसर्जित कर दी गई लेकिन विजयदशमी के एक दिन बाद ज्ञानपुर और सुरियावां का भरतमिलाप होता है जिससे यहां की प्रतिमाएं भरत मिलाप के बाद विसर्जित की जाती हैं। भरत मिलाप संपन्न होने के बाद रविवार को बालीपुर, पुरानी बाजार, पुरानी कलेक्ट्रेट सहित आसपास के इलाकों में स्थापित प्रतिमाओं को नहर और तालाबों में विसर्जित किया गया। दोपहर बाद वाहनों पर मां की प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते हुए झूम रहे थे। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।