{"_id":"64-115260","slug":"Bhadohi-115260-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 मेधावियों का हुआ सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 मेधावियों का हुआ सम्मान
Bhadohi
Updated Mon, 02 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। शिक्षित समाज से ही राष्ट्र का विकास होगा। शिक्षा के बिना मानव पशु के समान है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज की कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। यह बातें मौर्य विकास समिति की ओर से विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में रविवार को आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति डा. एसके सिंह कुशवाहा ने कही।
श्री कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज की बढ़ती पैठ ने उन्हें गौरवान्वित किया है। अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देकर उच्च पदों पर आसीन करने का प्रयास करें। आज के बच्चे ही देश के कल भविष्य होंगे। कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट सहित उच्च शिक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले 500 मेधावियों को सम्मानित किया गया। समिति की ओर से हाईस्कूल के 250, इंटरमीडिएट के 185, स्नातक और परास्नातक के 50 मेधावियों को सम्मानित किया। इसी तरह चिकित्सकीय क्षेत्र में एमबीबीएस के तीन, इंजीनियरिंग क्षेत्र में आइटीआई से तीन, पालिटेक्निक से चार, खेल क्षेत्र से चार होनहारों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य ने कहा कि शिक्षा सभी के लिए अनिवार्य है। डायट की प्रभारी प्राचार्य कल्पना मौर्य ने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बालिकाएं पढ़ेंगी तो एक परिवार शिक्षित होगा। समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने समिति के कार्योे के बारे में बताया। नंदलाल मौर्य ने कहा कि आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अरूण मौर्य ने कहा कि शिक्षा के साथ ही राजनीति भी जरूरी है। राजनीति ऐसी चाबी है जो हर ताले में लग जाएगी। इसके पूर्व विभिन्न विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कलाकार रामजीत लहरी ने कई गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। इसी तरह ह्दयनारायण मौर्य, शीतला प्रसाद मौर्य, श्यामधर मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष हीरालाल मौर्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर जन अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, सेवालाल मौर्य, राजाराम मौर्य, जयराम मौर्य, डा. आरबी मौर्य सहित कई लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता मूलचंद्र मौर्य संचालन प्रवेश चंद्र मौर्य ने किया। अधिवक्ता हीरालाल और रमाशंकर ने आभार जताया।