फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   डाक्टर सिंह के गुर्गों के यहां छापामारी

डाक्टर सिंह के गुर्गों के यहां छापामारी

Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
घोसिया। औराई के पूर्व विधायक उदयभान सिंह उर्फ डाक्टर सिंह गिरोह के सदस्यों के यहां पुलिस ने बुधवार को ताबड़तोड़ छापामारी की। इस दौरान उनके गुर्गे भूमिगत हो गए। कुछ को पुलिस ने पकड़ा, लेकिन कड़ी हिदायत के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

माफिया गिरोह के सदस्यों के खिलाफ छापामारी के लिए शासन से निर्देश मिलने के बाद औराई थानाध्यक्ष ने हमराहियों के साथ पूर्व विधायक उदयभान सिंह उर्फ डाक्टर सिंह के गुर्गों के यहां छापामारी की। क्षेत्र के गंभीरसिंहपुर संवरा गांव में बंशराज सिंह, अर्जुनट्टी में राजेंद्र बहादुर सिंह, मटकीपुर में सूर्यमणि दूबे उर्फ बात्यायी गुरु, तिउरी में मातिबर सिंह संवरा में अजीत सिंह आदि के यहां छापामारी हुई। सभी फरार पाए गए। पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद सिंह को तो पकड़ा, लेकिन काफी वृद्ध होने के कारण छोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई से खलबली
संवाददाता
गोपीगंज। असलहे से लैस बदमाशों के छिपे होने की आशंका में ज्ञानपुर और गोपीगंज थाने की पुलिस ने बुधवार को एसपी के निर्देश पर क्षेत्र में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की। कई घरों में घुसकर पुलिस ने तफ्तीश की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इससे दोनों थानों की पुलिस को बैरंग लौट जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाल केडी त्रिपाठी और गोपीगंज थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने गहरपुर में अशोक सिंह के यहां, पर्वतपुर में विपुल सिंह और धीरज सिंह, चकबेसहूं में अजीत सिंह, सेमरा में प्रमोद शुक्ला और वीरेंद्र सिंह के यहां छापामारी की। इसी तरह बरजी गांव में शिवभूषण उपाध्याय उर्फ गोपाल के यहां दबिश दी गई। कई घंटे की मेहनत के बावजूद पुलिस को छापामारी और तलाशी में कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed