{"_id":"674b5d40a2edb8b61a001224","slug":"9986-percent-students-appeared-in-nipun-assessment-test-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-119584-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 99.86 फीसदी बच्चों ने दी निपुण असेसमेंट टेस्ट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 99.86 फीसदी बच्चों ने दी निपुण असेसमेंट टेस्ट की परीक्षा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 885 परिषदीय विद्यालयों में हुए निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) की परीक्षा शनिवार को सकुशल सम्पन्न हो गई। शुक्रवार को कक्षा एक से तीन तक के 98.53 फीसदी बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं शनिवार को कक्षा चार से आठ तक के कुल 99.86 फीसदी बच्चों ने परीक्षा दी। बीते साल की अपेक्षा इस साल बच्चों की उपस्थिति काफी अच्छी रही। बीते साल केवल 88 फीसदी बच्चे ने दिया परीक्षा। नौनिहालों की परीक्षा का ऑनलाइन परिणाम प्रदेश मुख्यालय से दिसंबर में घोषित होगा।
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों की शैक्षिक योग्यता का आंकलन इस बार परख ऐप के जरिए किया जा रहा है। इसे लेकर निपुण लक्ष्य-लर्निंग आउटकम पर आधारित आंकलन के लिए निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) परीक्षा आयोजित हुई। शुक्रवार को कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की परीक्षा हुई। जिसमें 51 हजार 978 के सापेक्ष 51142 बच्चों ने प्रतिभाग किया। वहीं शनिवार को कक्षा 4 से 8 तक के 88 हजार 431 बच्चों के सापेक्ष 88 हजार 313 बच्चे नैट परीक्षा में सम्मिलित हुए। बच्चों की उपस्थिति का प्रतिशत 99.86 फीसदी रहा। बच्चों ने भाषा, गणित, सामाजिक विषय और विज्ञान विषय की परीक्षा में दी। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कंट्रोल रूम से वीडियो कॉल कर परीक्षा की जानकारी ली। वहीं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह सहित सभी खंड शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) व एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) विद्यालयों का निरीक्षण करते रहे। ओएमआर सीट पर हुई परीक्षा समाप्त होते ही परख ऐप की सहायता से स्कैन कर पोर्टल पर भेज दिया। इस साल बेहतर तैयारियों का परिणाम रहा कि बीते साल की अपेक्षा इस बार बच्चों की उपस्थिति काफी अच्छी रही। बीते सत्र में निपुण टेस्ट की परीक्षा में कुल 88 फीसदी बच्चे ही उपस्थिति हुए थे, लेकिन इस बार बच्चों की उपस्थिति का प्रतिशत 99 फीसदी के आसपास रहा। बीएसए ने बताया कि दो दिवसीय परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई। पहले दिन कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थी, लेकिन दूसरे दिन किसी भी सेंटर पर कोई समस्या नहीं रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इस साल 99.69 फीसदी बच्चों की रही उपस्थिति
दो दिन चले निपुण परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के एक लाख 40 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें पहले दिन कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की परीक्षा में 51 हजार 978 के सापेक्ष 51142 बच्चों ने प्रतिभाग किया। वहीं दूसरे दिन कक्षा चार से आठ तक के 88 हजार 431 बच्चों के सापेक्ष 88 हजार 313 ने परीक्षा दी। इस तरफ दो दिनों में कुल एक लाख 39 हजार 573 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह इस बार बच्चों की उपस्थिति का प्रतिशत 99.69 फीसदी रहा।