{"_id":"663be0b971d7ed32a10259e4","slug":"927-percent-voting-in-cepc-elections-results-will-come-today-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-111866-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीईपीसी चुनाव में 92.7 फीसदी मतादान, नतीजे आएंगे आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीईपीसी चुनाव में 92.7 फीसदी मतादान, नतीजे आएंगे आज
विज्ञापन
भदोही। कालीन उद्यमियों के संगठन कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के 18 प्रशासनिक समिति सदस्यों के चुनाव के लिए एक मई से चल रही इलेक्ट्रानिक वोटिंग बुधवार की शाम समाप्त हो गई। इस दौरान देश भर के 1745 में से 92.7 फीसदी निर्यातकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आठ दिनों में 1617 मतदाताओं ने वोट डाले। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में दोपहर 2 बजे मतगणना होगी।
केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने कालीन निर्यातक के प्रोत्साहन के लिए वर्ष 1982 में सीईपीसी का गठन किया था। तब से लगातार इसके चुनाव होते आ रहे हैं। इस बार के चुनाव में दो निर्यातक गुट आमने-सामने हैं। दोनों ही गुटों ने कालीन उद्योग के विकास, इंडिया कारपेट एक्सपो के माध्यम से लोगों तक लाभ पहुंचाने के अलावा सरकार के नीतिगत फैसले उद्यमियों के अनुकूल बनाने के दावे किए। चुनाव में इलेक्ट्रानिक मतदान पहली मई से प्रारंभ हुआ था, जो बुधवार को समाप्त हो गया। परिषद के प्रभारी चेयरमैन डाॅ. रोमेश खजूरिया ने बुधवार को बताया कि कुल 1745 निर्यातक मतदाताओं में से 1617 ने मताधिकार का प्रयोग किया है। बताया कि मतदाताओं के पास 9 मई को स्वयं दिल्ली आकर इलेक्ट्रानिक मतदान करने का विकल्प जरूर था, लेकिन किसी ने उस विकल्प को नहीं चुना। इसलिए अब बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। जिसके बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
--
दो पैनलों के 34 प्रत्याशी के बीच लड़ाई
संजय गुप्ता पैनल (18 प्रत्याशी)- रवि पाटोदिया, विनय कपूर, संजय गुप्ता, भरल लाल मौर्य, अब्दुल सत्तार अंसारी, पंकज बरनवाल, जाबिर बाबू अंसारी, उमेश शुक्ला, नुमान अहमद, राशिद कमर अंसारी, ओपी गर्ग, केआर वाटल, गुलाम नबी भट्ट, दीपक खन्ना, जावीद अहमद, सुनील कुमार जैन, शौकत खां व नवीन सुराना।
विज्ञापन
--
सूर्यमणि तिवारी पैनल (16 प्रत्याशी)- सूर्यमणि तिवारी, वासिफ अंसारी, पीयूष बरनवाल, अनिल कुमार सिंह, असलम महबूब, हुसैन जाफर हुसैनी, इम्तीयाज अहमद, रोहित गुप्ता, विनय शुक्ला, आशिक अहमद शेख, फैयाज अहमद वानी, मेहराज यासीन जन, महावीर प्रताप उर्फ राजा, मुकेश कुमार गोम्बर, बोधराज मल्होत्रा और विजेंद्र सिंह जगलान।