फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चढ़ा पारा

चढ़ा पारा

Fri, 12 Apr 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
चढ़ा पारा

विज्ञापन
ज्ञानपुर। चैत्र में ही जेठ के माफिक आसमान से शोले बरसने लगे हैं। तेजी से चढ़ते पारे के बीच गर्मी पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। जो पिछले तीन सालों में सबसे अधिक माना जा रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्मी से सामान्य जनजीवन उबल गया। शुक्रवार इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन होने के साथ ही पिछले तीन सालों में भी सर्वाधिक तापमान वाला रहा।
गर्मी का कहर बरपने लगा है। शुक्रवार को जिले का पारा तेजी से ऊपर चढ़ा। अचानक बढ़े तापमान से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के तापमापी यंत्र के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान मापी यंत्र सीतामढ़ी क्षेत्र के लिए स्थापित है, लेकिन इसका आंकड़ा लगभग पूरे जिले का माना जाता है। जिले का यह तापमान पिछले तीन सालों में सबसे अधिक है। पिछले वर्ष 12 अप्रैल को तापमान मापी यंत्र पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री था। जबकि न्यूनतम तापमान 24 था। इससे पूर्व के वर्षों में भी इस दिन लगभग ऐसी ही स्थिति थी। शुक्रवार की चिलचिलाती धूप में जनजीवन उबल गया। कॉलेज जाने वाली छात्राएं और युवतियां जहां सिर से पांव तक कॉटन के कपड़े से शरीर ढंककर निकलीं, वहीं स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे इस गर्मी से बेहाल हो उठे। स्कूल से लौटते समय प्रचंड धूप में उनके चेहरे लाल हो गए। हल्की हवाएं भी चलीं, लेकिन धूप के कारण उनका असर गर्म महसूस किया गया।
विज्ञापन

...
दिन- अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
12 अप्रैल: 2017- 36- 25
12 अप्रैल: 2018 - 32 - 24
12 अप्रैल: 2019 - 44 - 26
...

हलक तर करने के लिए मशक्कत
ज्ञानपुर। गर्मी का असर कुछ यों दिखा कि शुक्रवार को बाजार और मुख्यालय काम के सिलसिले में पहुंचे लोग धूप के प्रकोप के आगे हांफते नजर आए। गला तर करने के लिए लोग हैंडपंपों और बोतलबंद पानी के अलावा शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ लगाए दिखे। गर्मी के कारण शुक्रवार को खीरा-ककड़ी और मैंगो शेक की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ पूरे दिन लगी रही। इससे इन फलों की मांग बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तालाब सूखे, हैंडपंपों ने छोड़ा पानी
ज्ञानपुर। भीषण गर्मी में कई तालाब और पोखरे जहां पहले ही सूख गए हैं, वहीं सैकड़ों हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है। इससे सामान्य जन की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। गांव देहात के कई तालाबों में न सिर्फ धूल उड़ रही है, बल्कि उनकी जमीन फटकर हकीकत बयां करती दिख रही है। तालाबों को भरने की दिशा में प्रशासन की ओर से कोई पहल अब तक नहीं की गई। इससे मवेशियों और पशु पक्षियों को भी इस गर्मी में पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed