फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश

अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश

Wed, 10 Apr 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
ऊंज। चुनावी समर में भी ग्रामीण अंचलों में अघोषित विद्युत कटौती थम नहीं रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ने लगी है। गर्मी में उमस से लोग परेशान हो गए हैं। बिजली विभाग का दावा है कि शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलने से रोकने के लिए दोपहर के समय तीन से चार घंटे बिजली काटी जा रही है।

डीघ के वहिदानगर और सीतामढ़ी उपकेंद्रों से 100 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। अप्रैल में ही गर्मी की तपिश शुरू हुई तो बिजली कटौती भी बढ़ गई। दिन और रात में बिजली का कोई रोस्टर नहीं है। सबसे अधिक बेचैनी लोगों को दोपहर से सायं 5 बजे तक बनी रहती है। इस बीच असहनीय हो रही धूप और उमस के बीच गर्मी का असर तेज होने से न तो लोग घरों में चैन पा रहे हैं और न ही प्रतिष्ठानों पर। सुबह 10 बजे से ठप होने वाली आपूर्ति शाम के समय ही हो पाने से ग्रामीण हलकान होकर रह गए हैं। इस बाबत वहिदानगर से संचालित अरता एवं कटरा फीडर से जुड़े शौकत अली, मो.नसीम, इश्तियाक अली, जुमराती, रऊफ, सीएल यादव, पकंज, भइयन, प्रदीप, विनोद, होरीलाल यादव, मेंहदी हाशमी, रोशन अली, अब्दुल समद आदि ने अधिशासी अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त दोनों उपकेंद्रों से हो रही बेतहाशा कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की है। उपकेंद्र वहिदानगर के अवर अभियंता प्रमोद कुमार चौहान ने कहा कि दोपहर में लू चलने से शार्टसर्किट हो रही है। इससे किसानों की फसल जलकर नष्ट हो जाती है। शाम पांच बजे से अगले दिन सुबह 10 बजे तक मेन सप्लाई में कोई व्यवधान नहीं डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed