फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में करें खर्च

युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में करें खर्च

Fri, 22 Feb 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में करें खर्च
ज्ञानपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से बृहस्पतिवार को केएनपीजी कॉलेज में जिला युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान पुलवामा में शहीद जवानों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। ‘राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज राष्ट्र विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहा है। इन चुनौतियों को दूर करने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि देश तरह-तरह की चुनौतियों से भरा पड़ा है। इसमें आतंकवाद एक प्रमुख मुद्दा है। कहा कि पड़ोसी देश हमारे सैनिकों पर आए दिन आक्रामक हमले करता रहता है। इसे हमारे जवान अब मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। कहा कि ऐसी बड़ी चुनौतियों से देश जूझ रहा है फिर भी विकास की रफ्तार कम नहीं हो रही है। युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी ऊर्जा को सकारात्मक क्षेत्र में लगाकर देश को प्रगति के शिखर पर पहुंचाएं। इस दौरान उन्होंने जिले के युवा खेल क्लबों को खेल सामग्री दी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से संचालित सिलाई केंद्रों को पुरस्कृत किया। दो वर्ष पूरा कर चुके राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों और स्वच्छता के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाले नायब बिंद को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संजय कुमार सिंह, डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ. रश्मि सिंह, रमेश चंद्र यादव, डॉ. एसकेएस यादव, डॉ. किशोरी लाल पांडेय और ऋचा सिंह को साल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रामसिंह वर्मा, जयप्रकाश, धीरज शुक्ल, सुरेश कुमार, अंजू राय, सरिता, आरती, अफसाना आदि मौजूद रहे। समर बहादुर सिंह ने संचालन और धन्यवाद ज्ञापन उदयभान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed