फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पुरानी पेंशन: कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, हड़ताल-तालाबंदी

पुरानी पेंशन: कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, हड़ताल-तालाबंदी

Thu, 07 Feb 2019 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन: कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, हड़ताल-तालाबंदी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे राज्य कर्मचारी और शिक्षक बुधवार को हड़ताल पर चले गए। इससे कामकाज प्रभावित हो गया। आंदोलित शिक्षक-कर्मचारियों ने स्कूल और कार्यालयों को बंद करा दिया। इससे कामकाज प्रभावित हो गया। बीआरसी पर एकत्र होकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने सभा कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
कर्मचारी- शिक्षक- अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले लामबंद हुए कर्मचारियों और शिक्षकों ने बुधवार को हड़ताल की। अपनी मांग के समर्थन में कर्मचारियों ने सरकारी कार्यालयों में पहुंचकर उन्हें बंद कराया। कर्मचारी नेता धर्मराज यादव और सुधीर सिंह की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने विकास भवन, लोक निर्माण विभाग और स्कूलों को बंद कराया। कई विभागों और विद्यालयों ने स्वत: ही कार्यालय बंद रखे। इसके बाद ज्ञानपुर बीआरसी पर जमा होकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। अध्यक्षता कर रहे सुधीर सिंह ने कहा कि विनय करने के बाद भी सरकार ने पुरानी पेंशन पर कोई निर्णय नहीं लिया। पांच महीने से केवल गुमराह किया जा रहा है। अब शिक्षक-कर्मचारी आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। जिले के सभी विद्यालय 12 फरवरी तक बंद रखे जाएंगे। सभा का संचालन संगठन के महामंत्री घनश्याम दुबे ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से राकेश सिंह, सत्येंद्र श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र पाठक, अरुण पांडेय, सूर्यकांत, डॉ. प्रमोद मिश्रा, देवी चरण, अरविंद उपाध्याय, श्रीप्रकाश तिवारी, रुपेश श्रीवास्तव, मथुरा यादव, समरजीत यादव, योगेश पांडेय, रवींद्र पांडेय, मनोज उपाध्याय, केके मौर्य, रचना मंडल, कृष्ण गोपाल यादव, अरविंद यादव, हरिशंकर यादव, चिंतामणि दुबे, हीरामणि यादव, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

हड़ताल पर बीएसएफ-पीएसी ने की निगहबानी
ज्ञानपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल और तालाबंदी के मद्देनजर बुधवार को पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स मुस्तैद रहीं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार की अगुवाई में बीएसएफ के जवानों ने ज्ञानपुर नगर में रूटमार्च निकालकर शांति व्यवस्था कायम रखने का संदेश दिया। तहसील से ब्लॉक संसाधन केंद्र तक रूट मार्च निकाला गया। हड़ताल के दौरान तालाबंदी और कानून-व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए जिले में एक कंपनी बीएसएफ, दो कंपनी पीएसी और बाहर से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई है। एएसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए पैरा मिलिट्री फोर्स बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed