फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 05 Feb 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज क्षेत्र के अंत्योदय गांव पूरेझम्मन के लोगों ने मंगलवार को जलनिकासी की समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने समस्या समाधान की मांग की। कहा कि कई दिनों से लोगों के घरों का पानी सड़क पर बह रहा है, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि काफी दिनों से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। बार-बार शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गांव में जगह-जगह पानी रुकने से गांव वालों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने को लेकर कई बार जिला प्रशासन से मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे नाराज गांव वालों ने मंगलवार को गांव में ही जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कहा कि सड़क चौड़ीकरण के तहत रेलवे प्रशासन गांव के जल निकासी की जगह बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिया है। इससे जलजमाव की समस्या बढ़ गई है। इससे उक्त गांव निवासी आठ वर्षीय प्रियांशु पुत्र अजय नाथ यादव गड्ढे में गिरकर घायल हो गया था। समय रहते ग्रामीणों की निगाह पड़ गई। नहीं किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। इस दौरान ग्रामीणों ने जल निकासी के लिए पक्के नाले का निर्माण कराने की मांग की। इस मौके पर लालजी यादव, रामराज मिश्रा, ननकू, विजय शंकर, जितेंद्र विश्वकर्मा, अशोक मिश्रा, संतलाल यादव, रोहित मिश्रा, सुलेखा, शशिकला, विद्योतमा, कमला देवी, लवकुश यादव, सोनू मिश्रा, विजय मिश्रा, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed